Essay on Coronavirus in hindi कोरोनोवायरस पर निबंध

1 MIN READ

हेलो दोस्तों आज हम आपको essay on coronavirus in hindi की पूरी जानकारी देंगे जैसा की आप सभी जानते है की अब तक पूरी दुनिया में फैल चूका है कोई भी ऐसा देश नहीं है जहा कोरोनावायरस के एक भी केस ना आये हो।  अगर आप इस आर्टिकल में आपको कोरोनावायरस के बारे में आसान भाषा में बताएँगे ताकि आपको इसकी पूरी जानकारी मिले।अगर आप हमारे दूसरे essay पढ़ना चाहते है तो hindi essay की category को देखे।

essay on coronavirus in hindi

coronavirus essay hindi

31 दिसंबर, 2019 को चीन ने हुवेई प्रांत के वुहान शहर में अज्ञात कारण से निमोनिया (Pneumonia) के कुछ मामलों की सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को दी। 9 जनवरी 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने एक आधिकारिक बयान में यह कहा कि चीन के वुहान शहर में जिन अज्ञात कारणों से निमोनिया के कुछ मामलों की पुष्टि हुई थी, उसकी चीन के शोधकर्ताओं ने कोरोनावायरस नामक एक नए प्रकार के वायरस के रूप में पहचान की तथा इस वायरस से जनित बीमारी का नाम ‘कोविङ-19 (COVID-19.Coronavirus Disease) रखा। वायरस का यह नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसलिए दिया गया, क्योंकि यह वायरस अतीत में वर्ष 2003 के सार्स महामारी के लिए जिम्मेदार कोरोनावायरस से आनुवांशिक रूप से संबंधित है।

प्रारंभ में इस वायरस का मुख्य केंद्र चीन, विशेष रूप से उसका वुहान शहर था। धीरे-धीरे यह वायरस द. कोरिया, ईरान और आस-पास के अन्य देशों को अपनी जद में लेने लगा। तब भी दुनिया के अधिकांश देश इसे एक क्षेत्रीय और विशेष रूप चीन की समस्या मानते थे। इस वायरस से दुनिया के विभिन्न देश तब स्तब्ध रह गए, जब इसने मार्च के दूसरे सप्ताह में 114 देशों के 1.18,000 लोगों को अपनी जद में ले लिया तथा इसके संक्रमण से होने वाली मौत का आंकड़ा 4291 तक पहुँच गया। इस स्थिति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस को 11 मार्च, 2020 को कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित करना पड़ा।

24 सितम्बर, 2020 तक की स्थिति के अनुसार, विश्व के 216 देशों के 3 करोड़ 21 लाख से अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 9 लाख 82 हजार से भी अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 30 जनवरी, 2020 को पहली बार भारत के केरल राज्य में कोविड-19′ के संक्रमण की पुष्टि की गई थी। संक्रमित व्यक्ति चीन के बुहान विश्वविद्यालय का भारतीय छात्र था, जो वुहान में संक्रमण फैलने के कारण स्वदेश आया था। अब तक 57 लाख से भी अधिक भारतीय कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 91,000 से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोनावायरस, विषाणुओं का एक परिवार है, जो सामान्य सर्दी जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों, जैसे-मध्य पूर्व श्वसन सिंड्रोम (Middle East Respiratory Syndrome- MERS-CoV) और गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (Severe Acute Respiratory Syndrome-SARS-Cov) के लिए उत्तरदायी है। यह वायरस जानवर और मानव दोनों को संक्रमित कर सकता है। यह एक जूनोटिक (पशुजन्य) रोग है, जो पशुओं से मनुष्यों में संचारित होता है। आमतौर पर यह वायरस जानवरों की कई अलग-अलग प्रजातियों, जिनमें ऊँट, मवेशी, बिल्लियाँ और चमगादड़ शामिल हैं, में पाया जाता है।

क्षेत्र की दृष्टि से देखा जाए, तो इस वायरस के संक्रमण मुख्य रूप से अन्य क्षेत्रों की तुलना में अमेरिकी एवं यूरोपीय क्षेत्र में अधिक व्याप्त है। यदि देश की दृष्टि से देखा जाए, तो इस वायरस से सर्वाधिक संक्रमित लोग अमेरिका के हैं, जहाँ संक्रमित लोगों की संख्या 71 लाख से अधिक है। अर्थात् वैश्विक संक्रमण के मामले में यह देश एक-तिहाई से भी अधिक की हिस्सेदारी रखता है। अमेरिका में इस संक्रमण से होने वाली मौतें भी किसी एक देश में होने वाली मौत के संदर्भ में सर्वाधिक है। यहां अब तक इस वायरस के संक्रमण से तकरीबन 2,06,593 लोग अपनी जान गंवा चुके थे।

कोविड-19 महामारी ने अमेरिका में उथल-पुथल मचाने के साथ ही यूरोपीय देशों में भी बहुत उथल-पुथल मचायी है। यूरोपीय संघ का देश इटली इस महामारी से बुरी तरह पीड़ित रहा है। यूरोप में इटली के अतिरिक्त स्पेन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम में कोविड-19 ने जमकर उत्पात मचाया है। ब्रिटेन में अब तक 4 लाख से अधिक लोग इस रोग की चपेट में आ चुके हैं।

भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह से बहुत पहले 17 जनवरी, 2020 से ही क्षेत्र स्तर पर आवश्यक तैयारी और कार्यवाही शुरु कर दी थी। सरकार ने प्रारंभ से ही विभिन्न तरह दिशा-निर्देश जारी करके लोगों को सतक करने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त, पूर्णबंदी की घोषणा से भारत में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में काफी मदद मिली है। भारत में कोविड-19 संक्रमण के लगभग 65 फीसदी मामले देश के सिर्फ 6 राज्यों में हैं, जबकि देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक कोविड-19 बीमारी अपना पैर पसार चुकी है। इसमें से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में ही करीब आधे मामले हैं।

Also Read:

Written by

Romi Sharma

I love to write on humhindi.inYou can Download Ganesha, Sai Baba, Lord Shiva & Other Indian God Images

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.