Slogan on Environment in Hindi Language – पर्यावरण बचाओ स्लोगन 46+}

1 MIN READ

नमस्कार, आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है। दोस्तों इस प्रकृति ने मानव जाती को कई तरीके की चीज़ें दी है। जिसमे से सबसे महवपूर्ण और उसकी सबसे बड़ी चीज़ है वो है पर्यावरण। अगर हमारा यह पर्यावरण न हो तो हमारा इस धरती पर जीवन जीना किसी भी हालत में संभव नहीं होगा। बिना इस पर्यावरण के कोई भी जीव या जंतु जीवन जीने के बारे में सोच भी नहीं सकता। पर्यावरण का हमारे जीवन से एक बहुत गहरा सम्बन्ध है। 
पर्यावरण की सुरक्षा हम लोगों का एक अहम कर्तव्य होना चाहिए। वैसे देखा जाये तो हमारे जीवन में बहुत से ऐसे कर्तव्य हैं जिन्हें हमे ध्यान में रखते हुए चलना चहिये और उनका पालन भी करना चाहिए। लेकिन क्या आप लोगों को नहीं लगता कि जिस पर्यावरण में हम रह रहे हैं हमे उसे प्राथमिकता देनी चाहिए। तो दोस्तों आज मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा environment slogan तो आइये जानते है slogan on environment in hindi.

 

Slogan on Environment in Hindi Language - पर्यावरण बचाओ स्लोगन 46+} 1

यह वातावरण ही है जो हमें पीने के लिए पानी, जीवन जीने के लिए हवा, भोजन बनाने के लिए लकड़ियां, पशु पक्षियों के लिए घास आदि सब देता है। हमारे इस पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा हर साल पूरे विश्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment day) मनाया जाता है।

हमें पर्यावरण की इस अमूल्य और अतुल्य देन को ज़रूर बचाना चाहिए और हमारे इस सुंदर से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना पूरा योगदान देना चाहिए। देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक और एक इंसान होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है।

Also Read: Short Stories in Hindi छोटी छोटी कहानियाँ हिंदी में

 

1. पर्यावरण का ज़रूर रखें ध्यान, तभी बनाएगा हमारा देश महान।
2. पर्यावरण को कभी ना पहुचायें नुकसान, यह है आपके जीवन का अपमान।
3. आप हर किसी को पागल बना सकते हैं, लेकिन आप वातावरण को पागल नहीं बना सकते।
4. इंसान पर्यावरण का बिल्कुल भी सम्मान नहीं करता है, क्योंकि वह बहुत ज़ादा स्वार्थी हो गया है।
5. पकृति पहले हम लोगों को चेतावनी देती है लेकिन जब हम चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरते हैं, तो फिर वह हमारा सर्वनाश कर देती है।
6. धरती और कुदरत आने वाली पीढ़ियों के विरासत होते हैं और हमें दूसरों की धरोहर की रक्षा करनी चाहिए।

7. जबतक की मनुष्य अपना कर्तव्य नहीं समझेगा, तब तक पर्यावरण पर मंडराता हुआ खतरा दूर नहीं होगा।
8. प्रदुषण जो तेज़ी से बढ़ रहा है, नई नई बमारियां पैदा कर रहा है।
9. सब एक साथ मिल कर करो सहयोग, पानी का कभी भी ना करें दुरउपयोग।
10. पेड़ पौधे हैं धरती की जान और पशु-पक्षी हैं धरती की शान।

Slogan on Environment in Hindi

11. कुदरत की सरण में जाओ और अपने अनमोल पर्यावरण को बचाओ।
12. पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए इसका करो सम्मान।
13. पेड़ पौधे मत करो नष्ट नहीं तो साँस लेने मई होगा कष्ट।
14. पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, पेड़ लगाओ देश बचाओ और जीवन को खुस हल बनाओ।
15. एक स्वच्छ पर्यावरण हमारे बच्चों का अधिकार है और हमारा कर्त्तव्य।
16. नहीं मिलेगा ये जीवन दोबारा, प्रदुषण मुक्त हो ये पर्यावरण हमारा।
17. आओ हम सब मिलकर हमारा इस वातावरण को बचाएं, रोकें उस विपदा को जो हमारी विरासत को निगल
जाये।
18. अगर बनाना है इस देश को महँ तो आओ रखें इस पर्यावरण का ध्यान।
19. पानी, हवा और धरती को रखो साफ नहीं तो आने वाली पीढ़ी नहीं करेगी माफ़।
20. जब हरी भरी ये वसुंधरा होगी, तब संत और स्वस्त हमारी जनता होगी।

 

Also Read: Hindi Kahawat पर बनी कहानिया – Story on Proverbs in Hindi

 

21. बिलखती है धरती कि चलाओ मुझे, प्रदुषण मुक्त बनाओ मुझे।
22. प्लास्टिक की रंग बिरंगी थैलियों का जम कर करो विरोध, कागज़ व् कपडे के थैलों का करो भरपूर प्रयोग।
23. वातावरण को हमे शुद्ध बनाना होगा, पॉलीथिन की थैलियों को दूर हटाना होगा।
24. आहार की शुद्धता बुद्धि विवेक बढ़ाएं, पर्यावरण की शुद्धता शरीर स्वस्थ बनाएं।
25. वृक्ष है इस धरा का आभूषण, करता है दूर ये प्रदुषण।
26. पेड़ जाएँ घटते इंसान बढ़ते जाएँ, आबादी की आग देखो जंगल जलते जाएँ।
27. बंजर भूमि करे पुकार, पेड़ लगाएं और करें श्रृंगार।
28. माँ की ममता और पेड़ का दान, दोनों करते हैं जन का कल्याण।
29. पानी, वृक्ष और शुद्ध हवा, ये है जीवन रक्षा की अनमोल दवा।
30. अधिक वृक्ष देते हैं शुद्ध वायु, उनसे मिलती है लम्बी आयु।

Slogan on Environment in Hindi

31. दुनिया में इंसान ही एक मात्र ऐसा प्राणी है जो पेड़ काटता है, उसका कागज़ बनता है और उस पर लिखता है।
32. ईश्वर का वरदान है पेड़, वातावरण की शान है पेड़, मानव जाती की सांस है पेड़, इसे मत काटो।
33. पेड़ लगाओ स्वच्छता अपनाओ, अपने घर को सुंदर बनाओ।

34. आओ सभी लोग जागरूक हो, कागज़ का दुरूपयोग न हो।
35. प्रदूषण के है कई सरे कारण, कूड़ा कचरा इत्यादि इसके उदहारण।
36. सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाएं हम।
37. अब हम करें कुछ ऐसा काम, जिससे बढे इस देश की शान।
38. आओ बच्चों के साथ मनाये हम त्यौहार, स्वस्त जीवन के लिए दे एक पेड़ उपहार।
39. मत काटो ये पेड़ पौधों को इनमें भी होती है जान, अगर मिट गए ये पेड़ पौधे तो हो जाएगी ये धरती सुनसान।
40. पेड़ पौधे कर रहे हैं पुकार, देते हैं हम वर्षा की बौछार।

 

Also Read: विषैले फलों का पेड़ की ज्ञान वर्धन वाली कहानी Short Story For Kids

 

41. कहते हैं सरे वेद और पुराण, एक पेड़ है 10 पुत्रों के समान।
42. पेड़ फैलता है हरियाली, जीवन में लाता है खुशियाली।
43. पेड़ पौधे प्रदुषण जैसे विष को पि जाते, हमारे इस सुंदर पर्यावरण को पवित्र बनाते।
44. धरती पे स्वर्ग है वहां, पेड़ पौधे और वृक्ष हैं जहाँ।
45. ताप्ती धुप में जल जाते हैं पाव, पेड़ होंगे तो देंगे हमे छाओं।
46. हमने किया दूषित चलो हम ही सुधारें भूल को, शुद्ध हो आबो हवा धरती के अनुकूल हो। हमारा प्रयास शुद्धता की आस।

 

Also Read: Paheli or Paheliyan in Hindi with Answer – सारी नयी पहेलियाँ [ 50+]

 

 

तो दोस्तों आज मैंने आपको इस article मे बताये कुछ दिल को लुभा जाने वाले Slogan on Environment in Hindi. उम्मीद करता हूं दोस्तों कि आपको ये article पसंद आया होगा। आपको ये आर्टिकल केसा लगा आप इस बारे में comment ज़रूर करें। ऐसे और रोचक विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें और हमारे article पढ़ते रहे।

 

Written by

Romi Sharma

I love to write on humhindi.inYou can Download Ganesha, Sai Baba, Lord Shiva & Other Indian God Images

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.