Paheliyan With Answer in Hindi ?हिंदी पहेलियाँ उत्तर के साथ

3 MINS READ

दोस्तों आज हम आप सभी के लिए लाये है हिंदी पहेलियाँ उत्तर के साथ तो अगर आप Paheliyan With Answer ढूंढ रहे है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। Paheli or Paheliyan with Answer की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी जाएगी आपको। ये आर्टिकल Paheliyan in Hindi का दूसरा भाग है तो अगर अपने हमारा वो आर्टिकल नहीं देखा तो जरूर देखे।

Paheliyan With Answer in Hindi

Paheliyan With Answer in Hindi

Paheli No. 1

दिन को सोए रात को गाए,
उसका गाना सुन घबराए।

Paheli ka Answer : मच्छर

 

Paheli No. 2

तीन अक्षर का मेरा नाम
उल्टा-सीधा एक समान
चिकनाई है रहती मुझमें
खाओ ढेर तो गड़बड़ काम।

Paheli ka Answer : सागर

 

Paheli No. 3

म  काला-काला , सबको भाता ,
अपने ऊपर लिख अक्षर लाता।
मैं तनिक कभी न शोर मचाकू,
काला हूं, तभी सभी को भाऊ।

Paheli ka Answer :  श्यामपट

Also Read:

Paheli No. 4

तीन अक्षर का मेरा नाम,
मध्य कटेरिश्ते का नाम,
अंत कटेतो सब खाएईि
भारत के तीन ओर दिखाए। ”

Paheli ka Answer : डालडा

 

Paheli No. 5

अंत काटो तो सदा बना रहेगा नेह
मर कर भी अमर रहे, इसमें ना संदेह ।

Paheli ka Answer : पहिया

 

Paheli No. 6

गोल-गोल चीजें बहतेरी
सर्वश्रेष्ठ हूं, मानो मेरी
इसको तुम समझो न गप,
मैं रूढूं तो दुनिया ठप।

Paheli ka Answer : दवात

 

Paheli No. 7

एक छोरी ऐसी, छः कौर खाय
जिस पर भौंके, वह मर जाए।’

अपने काम की बड़ी सयानी,
रखे पेट में काला पानी।

Paheli ka Answer : पिस्तौल

 

Paheli No. 8

मुंह काला, पर काम बड़ा है,
कद छोटा, पर नाम बड़ा है,
मेरे वश में दुनिया सारी,
रहूं जेब में सस्तीप्यारी।

Paheli ka Answer : कलम

 

Paheli No. 9

काली है, पर काग नहीं,
लंबी है, पर नाग नहीं
बल खाती, पर डोर नहीं
बांधते हैं, पर ढोर नहीं।

Paheli ka Answer :चोटी

 

Paheli No. 10

एक पहेली बूझ मेरी रानी
एक घड़े में दो रंग पानी।

Paheli ka Answer :  अण्डा

Check out some More Paheliyan With Answer in Hindi

 

Paheli No. 11

पहलवान एक औरत देखी
जग में मर्द कहलाती।
उस औरत का जब सिर फोड़ो,
तब वह दूध पिलाती।

Paheli ka Answer : नारियल 

 

Paheli No. 12

तन गोरा मुख चांद-सा,
कोई न कहे अधूरी ।
तोला माशा तोड़ लो,
फिर भी पूरी की पूरी।

Paheli ka Answer : पूरी 

 

Paheli No. 13

छोटे बड़े सभी को भाए,
बूझ सके तो बूझ।
गोल मटोल रंग है पीला,
पेट में दाढ़ी मूंछ।

Paheli ka Answer : आम 

 

Paheli No. 14

छम छम करके शोर मचाए,
स्रोतों को वह आन जगाए।
एक पलक में शान जताए,
रोतों को वह आन हंसाए।

Paheli ka Answer : बारिश 

 

Paheli No. 15

सबके सिर पर देखो,
कैसा चढ़ा है भुत
पखेरू तो छोड़ दिया,
अब खींच रहे हैं सूत।

Paheli ka Answer : पतंग 

 

Paheli No. 16

एक पहेला सदा नवेला
जो बचे सो जिंदा।
जिंदा में से मुर्दा निकले
मुर्द में से जिंदा।

Paheli ka Answer : अंडा 

 

Paheli No. 17

रंग बादामी शक्ल में अंडे,
उबाल के उनको करते ठंडे। (
छिलके उनके उतारे जाते,
डाल मसाला खूब बनाते।

Paheli ka Answer : आलू 

 

Paheli No. 18

रत्ती भर का पेट,
खा गई सारा खेत।

Paheli ka Answer : दीमक 

 

Paheli No. 19
सफेद मुर्गी के हरे हरे पर,
बताओ तो बताओ वरना जाओ घर।

Paheli ka Answer : मूली 

 

Paheli No. 20

जो कभी नहीं था वह क्या है।
जो आज कभी न होगा पर वह है।।

Paheli ka Answer : आज

 

Paheli No. 21

एक किले में नौ-दस परियां
आपस में सिर जोड़ के खड़ियां।

Paheli ka Answer : नारंगी 

 

Paheli No. 22

एक पहेली मैं बुझाऊं,
सर को काट नमक छिड़काऊं।

Paheli ka Answer : खीरा 

 

Paheli No. 23

एक नार भरे-सी काली
उसके घर हरदम खुशहाली ।
मेहनत करके काम बनाए,
खुद से दूना बोझ उठाए।

Paheli ka Answer : चींटी 

 

Paheli No. 24

ऊंट की बैठक हिरन की चाल,
अजब जानवर दुम ना खाल ।

Paheli ka Answer : मेंढक 

 

Paheli No. 25

इधे व बूटा उंचे ,
गाय मरखनी दूध मीठा।

Paheli ka Answer : सिंघाड़ा 

 

Paheli No. 26

आगे-आगे बहना आई
पीछे-पीछे भैया
दांत निकाले बाबा आए
बुरका भैया ।

Paheli ka Answer : भुट्टा 

 

Paheli No. 27

एक पहेली मैं कहू, बूझ सब मिल संग।
जीते जी चिपटा रहेजाए मरे के संग।।

Paheli ka Answer : कपडा 

 

Paheli No. 28

बहुत काम का है एक नर,
आधे धड़ में उसका घर।
कुबड़ा होकर घर में बैठे,
सीधा न होकर कान समेटे ।

Paheli ka Answer : चाकू 

 

Paheli No. 29

बोये रोड़े उगे , झाड़
लगे व नींबू खिले अनार।

Paheli ka Answer : कपास 

 

Paheli No. 30

भोजन करने में चली
भोजन हो गई आप।
पिछलियों से कहती गई
यह भोजन है, पाप।

Paheli ka Answer : मछली 

Paheli No. 31

जल थल दोनों में रह लेता,
उसे दे न मेंढक जानों।
उसका घर फौलादी चादर
सोच  समझा बखानों।

Paheli ka Answer : कछुवा

Paheli No. 32

तीन अक्षर का मेरा नाम
सब लोगों के आता काम।
आदि कटे तो रहूं पड़ा
मध्य कटे तो बचें कड़ा।

Paheli ka Answer :कपडा 

Paheli No. 33

बैठ तार में आती वह
घर के दीप जलाती वह।
कई मशीनों का वह प्राण,
बोलो क्या कहलाती वह।

Paheli ka Answer : बिजली 

Paheli No. 34

पांच अक्षर का मेरा नाम
आती मैं बोली में काम।
उल्टा सीधा _ एक समान,
बूझो बच्चों धर कर ध्यान।

Paheli ka Answer : मलयालम 

Paheli No. 35

प्रथम दो अक्षर होते हार,
5ी नहीं वह तबला या सितार ।
अंतिम तीन वर्ण नियम
कहती रहती सा रे गा मा।

Paheli ka Answer : हारमोनियम 

Paheli No. 36

खाते हैं संसार सकल में। .
लेकिन नजर न आता जल में।

Paheli ka Answer : नमक 

 

Paheli No. 37

नहीं लकड़ी नहीं केरोसीन,

नहीं चाहिए  आग।
सिर्फ धूप में रख दो बस
तैयार हो रोटी साग।

Paheli ka Answer : सोर चुहला 

 

Paheli No. 38

रंगबिरंगे कभी जेब पर लटक रहे,
तरह-तरह के कभी मेज पर भटक रहे।
पढ़े लिखों का वह सहचर,
मिल जाएगा, वह घर-घर।

Paheli ka Answer : पेन 

 

Paheli No. 39

मुझे खरीदो तो रंग काला,
लो काम में तो रंग लाल।
बचे भाग का रंग सफेद
बूझ नाम, बखाना हाल।

Paheli ka Answer : कोयला 

Paheli No. 40

एक डिबिया छोटी सी सबको,
दिशा ज्ञान करवाती।
भटके हुए नाविकों को वह,
मार्ग दिखाती।

Paheli ka Answer : कुतुबनुमा

Paheli No. 41

मारने को डण्डा,
खाने को मिठाई
यह चीज हमने,
खेत में उगाई
Paheli ka Answer : ईख

 

Paheli No 42.
सात रंगों से बन,
आसमान में छितराया।
ज्योंही निकली धूप,
अपने को गायब पाया।
Paheli ka Answer : इन्द्रधनुष

Paheli No 43.
मुझसे भला कौन है लम्बा,
और देश की शान।
मेरे तन पर दौड़ा करते,
वाहन सीना तान।
Paheli ka Answer : सड़क

Paheli No 44.

मुझे लहू दो, लो आजादी,
ऐसा कर भारी उद्घोष ।
अपनी विजय वाहिनी लेकर,
किया प्रयाण भरकर के जोश।
Paheli ka Answer : सुभाष चन्द्र बोस

Paheli No 45.

मैं लक्ष्मी जी का वाहन,
अंधकार में रहता हूँ।
बच्चों, मुझ जैसे बनो न तुम,
मैं बात पते की कहता हूं।
Paheli ka Answer : उल्लू

Paheli No 46.

सफेद खेत, काला बीज।
बोने वाले गाए गीत।
Paheli ka Answer : हारमोनियम

Paheli No 47.

एक वर्ण का नाम धराकर,
लोगों को लगती है।
गरमी के मौसम में होती,
ठण्डक से दबती है।
Paheli ka Answer : लू

 

Paheli No 48.

बिना चोंच पांव-पंख की चिड़िया,
धागा लेकर चत्व दी।
डोल रही है आसमान में,
आएगी ना जल्दी ।
Paheli ka Answer : गुब्बारा

 

Paheli No 49.
दिन में देता नहीं दिखाई,
मैं निशिचर कहलाता।
पृथ्वी के हर प्राणी का,
में मामा माना जाता।
Paheli ka Answer : चन्द्रमा

Paheli No 50.

करता नकल आदमी की,
में शखामृग कहलाता।
पूछो अदरक का स्वाद अगर,
तो बता नहीं मैं पाता।
Paheli ka Answer : बंदर

Paheli No 51.

छोटा हु पर बड़ा कहलाता
सदा दही की नदी में नहाता
Paheli ka Answer : दही-बड़े

Paheli No 52.

परकोटा तो हरा है.
भीतर लाल मकान।
चार पांच नहीं अंदर बैठे.
काले कई जवान।
Paheli ka Answer : तरबूज

Paheli No 53.
प्रथम कटे तो बल बन जाऊं,
मध्य कटे से पूंछ कहाऊं।
चार पांव पीठ है चौड़ी,
कुर्सी संग है मेरी जोड़ी।
Paheli ka Answer : टेबल

Paheli No 54.

कद से ठिगना, पद से ऊंचा,
वेशभूषा थी सादी।
अठारह महीनों में उसने,
अपनी धाक जमा दी।
Paheli ka Answer : लालबहादुर शास्त्री

Paheli No 55.

रंग रूप में लगू निबौली,
बस गरमी में आती।
मीठी हूं इतनी,
गुजराती मेवा जानी जाती ।
Paheli ka Answer : किशमिश

Paheli No 56.

रंग है पीला,
तपाया तो ढीला।
पीटा तो फैला,
कीमती है छैला।
Paheli ka Answer : सोना

Paheli No 57.

लोहे का ऐसा हल,
बटन दबाओ देता चल।
जॉन फोरियल है निर्माता,
खेती की यह उपज बढ़ाता।
Paheli ka Answer : ट्रैक्टर

Paheli No 58.

पेट कटा मन शेष रहा,
सिर कटने पर कान।।
पांव कटे तो खाते हैं,
उसको मजदूर किसान।
Paheli ka Answer : मकान

Paheli No 59.

तीन अक्षर का नाम है,
पानी जैसा रूप।
हवा तो इसकी मौत है,
जीवन गरमी धूप।
Paheli ka Answer : पसीना

Paheli No 60.
तू चल,
मै आया।
Paheli ka Answer : किवाड़

Paheli No 61. 
छोटी सी तलाई
जिसमें गुट्टा नहाए नाई।

Paheli ka Answer : पुआ

Paheli No 62. 
छोटा सा गिलास,
उसमें बैठा रामविलास।
Paheli ka Answer : बादाम

Paheli No 63. 
यहां नहीं वहां नहीं,
लंदन के बाजार नहीं
छिलो तो छिलका नहीं
चूसो तो गुठली नहीं

Paheli ka Answer : ओला

Paheli No 64. 
काली चटटान पर,
फूल ही फूल
Paheli ka Answer : तारे

Paheli No 65. 
सेठजी के पेट में,
दांत उगे बेशुमार।
Paheli ka Answer : अनार

Paheli No 66.

सेठ के पेटमें,
सेठानी नाचे।
Paheli ka Answer : ताला-चाबी,

Paheli No 67. 

मुकुट शीश पर सुन्दर सोहे,
मेघ देखकर वह नाचे।
खूब सजाए पैसे तन पर,
वन उपवन की शोभा बढ़ाए।।
Paheli ka Answer : मोर

Paheli No 68. 
एक नार जाके मुंह सात,
सो हम देखी बेंडी जात।
आधा मनुष्य निगले रहे,
आँखों देखी सभी कहे।।
Paheli ka Answer : पजामा

 

Paheli No 69.
मकान खंड है उसका नाम,
बूढ़ों के वह आता काम।
फैशन के भी काम में आता,
जो देखे वह नाक चढ़ाता।
Paheli ka Answer : चश्मा

Paheli No 70.
प्रीतम जाओ शिकार को,
लाओ ताजा मांस।
आपके ऐसा लाइयों,
होवे वृहत्तिस दांत।।
Paheli ka Answer : मछली

Paheli No 71.

तीन पत्र हम भेजकर
विनय करी त्रिपुरारि।
भक्ति हमको दीजिये,
भोले अरू कामारि।।
Paheli ka Answer : बेलपथर

Paheli No 72.

पत्थर वाली सेज पर सोती,
कम्बल ओढ़े काली।
शहर गांव में चक्कर काटे,
बिना मुंह की नागिन काली ।।
Paheli ka Answer : सड़क

Paheli No 73. 

घट जैसा एक रूप बनाया,
मोतियन छुपाकर हजार।
शोभा बढ़ाए राज बाग की,
चलकर आए वह बाजार।
Paheli ka Answer : अनार

Paheli No 74.

भाग्य माता है नहीं,
लिखती सभी का लेख।
हाथों हाथ चलती है,
रखे लोगों का नाम विवेक।
Paheli ka Answer : कलम

Paheli No 75.

मुख की शोभा अंकों से,
बड़े छोटे दो हाथों से।
अंक देख लोग अर्थ निकालें,
काल की हर बातों से।
Paheli ka Answer : घडी

Paheli No 76.

वह देखा, पर मोर नहीं था,
बंधते देखा, पर चोर नहीं था।
मुंह में रखा, पर कौर नहीं था,
हुआ लाल, पर खून नहीं था।
Paheli ka Answer : पान

Paheli No 77.

हरी टोपी, काला बाना,
सिर पे बैठ शहर को जाना।
गली-गली में शोर मचाना,
अच्छा लगता इसको खाना।
Paheli ka Answer : बैंगन

Paheli No 78.

पूंछ कटे तो सीता
सिर कटे तो मित्र
मध्य कटे तो खोपड़ी
पहेली बड़ी विचित्र।
Paheli ka Answer : सियार

Paheli No 79.

उसने बांध लिया है हाथ।
रहती है वह हरदम साथ।
Paheli ka Answer : हाथ घडी

Paheli No 80.

बसी पेड़ पर काशी नगरी,
नीचे उसका द्वार
हवा चलने है हिलती
बूझो बच्चों सार।
Paheli ka Answer : बया का घोसला

Also Read:

 

Written by

Romi Sharma

I love to write on humhindi.inYou can Download Ganesha, Sai Baba, Lord Shiva & Other Indian God Images

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.