Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन

1 MIN READ 1 Comment

नमस्कार, दोस्तों आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है। अपने परिवार या दोस्तों के साथ मिलकर भोजन करना भी जीवन का एक आनंद है।लेकिन आज कल की life इतनी busy हो गई है कि हम अपने परिवार या दोस्तों के साथ साथ अपने शरीर की तरफ भी बिलकुल ध्यान नहीं दे पाते और शरीर की तरफ ध्यान ना देने के कारण हमें मोटापे जेसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की कैसे अपना Weight loss किया जा सकता है भी सिर्फ एक महीने में। इस आर्टिकल में हम आपको बहुत से तरीके जिससे आप अपना Belly Fat Reduce या कम कर सकते है वो भी hindi में।

वैसे मोटे लोग गूगल पर सिर्फ Weight Loss Tips in Hindi ही Search करते रहते उन्हें लगता है सिर्फ पढ़ने और सोचने से मोटापा ठीक हो जायेगा।

आईये जानते है Weight Loss Tips in Hindi:

बहुत से लोग Weight Loss करने के लिए Dieting करते है। Dieting करने से Weight Loss तो ज़रूर होता है, लेकिन कई बार शरीर को आवश्यक Nutrients और Vitamins सही मात्रा में नहीं मिलने की वजह से व्यक्ति को काफी कमजोरी महसूस होती है । Dieting के कारण हमारे शरीर से आवश्यक nutrients दूर हो जाते है। जैसे स्वास्थय के लिए weight loss करना जरुरी है वैसे ही शरीर के लिए balanced diet लेना भी जरुरी है।
क्या आपको पता है कि आहार सिर्फ आपके शरीर को पोषण ही नहीं देता बल्कि आपके मानसिक जरूरतों को भी पूरा करता है। Weight loss करने के लिए हमारे शरीर के आवश्यक nutrients से दूर करना गलत है। जैसे स्वास्थय के लिए weight loss करना जरुरी है वैसे ही शरीर के लिए balanced diet लेना भी जरुरी है।

 

Balanced diet लेते हुए किस तरह से Weight loss करना चाहिए इसकी अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए points को ध्यान से पढ़े

 

1. सही तरह से खाना सीखे :

Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन 1

खाना खाते समय आपका पूरा ध्यान खाने की ओर होना चाहिए। खाने की बुरी आदते अक्सर वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण होती है। TV देखते हुए, Newspaper पढ़ते हुए या बाते करते हुए खाना बुरी आदत है और इसे छोड़ दें !

 

2. Regular समय पर खाना खाए :

Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन 2

मौके देखकर खाने की आदत को ट़ाले ! खाली समय है इसलिए या काम करते वक्त खाने की आदत को छोड़ें। Regular समय पर खाना खाने की आदत रखने से digestive system भी अच्छा रहता है और ज्यादा खाने से बचा भी जा सकता है। Snacks खाने की मनाई नहीं है, पर इसका चयन समझदारी से करना चाहिए।

 

 

 

 

3. मन को वश में रखे :

Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन 3

जब भी आपको कुछ खाने की इच्छा हो तब खुद से ही पुछे, “क्या जो अनुभव मुझे हो रहा है वो सचमुच भूक ही है ?” खाने की इच्छा में और भूक में फर्क करना सीखे। साथ ही ये ध्यान रखें सिर्फ इसलिए कभी भी न खाए की खाना पड़ा हुआ है। यदि कोई आहार खाने की इच्छा हो रही है तो उस स्थान पर न जाकर अपना ध्यान कहीं और लगाने का प्रयास करे। ऐसी जगह न जाए जहा आपका मनपसंद खाना बिकता है। पर अगर आप सच में भूके है तो आपको खाना चाहिए।

 

 

 

 

4. धीरे-धीरे खाए :

Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन 4

आप जितना तेजी से खाएंगे, उतना ही ज्यादा खाएगे। आपके Brain को यह समझने में 20 मिनिट लगते है की आपका पेट भर चुका है। आपके शरीर यह संकेत दे की अब बहुत हो चूका है, उससे पहले ही आप काफी खा चुके होते है। खाने का हर निवाला कम से कम 20 बार चबा कर ही खाए। इससे digestion भी अच्छा होता है और ज्यादा खाने की आदत से बचाव भी होता है।

 

 

 

 

 

 

5. छोटी प्लेट/थाली का इसतेमाल करे:

Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन 5

खाने के लिए हमेशा एक छोटी प्लेट लीजिए। अपनी हमेशा की मात्रा से कम भोजन पेट में लेना ही अच्छा है। छोटी प्लेट का उपयोग करने से आपको यह भी एहसास होंगा की आप हमेशा से ज्यादा खा रहे है।

 

 

 

 

 

6. कम Glycemic Index (GI) वाला आहार ले:

 

Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन 6

मधुमेह और वजन कम करने में कम GI वाला आहार लेना सबसे महत्वपूर्ण होता है। जो Carbohydrate युक्त आहार बहुत जल्दी टूटकर Glucose बन जाए और तेजी से रक्त में मिल जाए उसे ज्यादा Glycemic Index वाला आहार कहते है। कम Glycemic Index वाला आहार लेने से ज्यादा समय तक पेट भरा रहने का एहसास रहता है और कम calories मिलती है। वजन कम करने के लिए ज्यादा Glycemic Index वाला आहार लेने के बजाए कम Glycemic Index वाला आहार लेने चाहिए।

 

7. छोटी छोटी खुराके ले:

Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन 7

दिन में 3 बार बड़ा भोजन करने के बजाए दिन में 5 बार छोटा भोजन लेना बेहतर है। यदि आपको snacks लेने की आदत है तो 3 छोटे आहार ले और बिच मे छोटे पोष्टिक snacks ले। इच्छा नहीं बल्कि भूक ही स्वाभाविक और स्वस्थ एहसास है। आपको खाने का आनंद लेना चाहिए, सिर्फ ‘क्या’ और ‘कितना’ पर ध्यान देना जरुरी नहीं है।

 

 

 

8. नाश्ता (Breakfast):

Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन 8

सुबह का नाश्ता जरुर ले। सुबह का नाश्ता न करना मोटापे को दावत दे सकता है। नाश्ते में आप फ्रूट, उपमा, पोहा, इडली या अपना मनपसंद आहार ले सकते है। शोध से पता चला है कि जो लोग सुबह नाश्ता करते है वे अपने भूक पर ज्यादा अच्छी तरह से control कर सकते है और ज्यादा खाने की आदत से बच सकते है। इसके opposite जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं लेते है वे लोग दोपहर के समय सामान्य से ज्यादा भोजन करते है और उनमे मीठा खाने की इच्छा प्रबल होती है। आपने यह कहावत तो सुनी ही होंगी, ” राजाओ की तरह नाश्ता करे, युवराज की तरह दोपहर का खाना खाए और कंगालों या गरीबो की तरह रात का खाना खाए ।”

 

 

 

9. पानी :

Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन 9

 

अपने भोजन के समय से करीब आधा घंटा पहले थोड़ा पानी या Sugar free liquid substances ले। इससे पेट भरा-भरा लगेगा, और आप कम खाएँगे। पर्याप्त मात्रा में पानी पिने से शरीर Hydrated रहता है और इस कारण metabolism की गति सामान्य रहती है। रोज सुबह खाली पेट 1 ग्लास गुनगुने पानी में 1 चमच्च शहद और आधा निम्बू का रस मिलाकर पिने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इस मिश्रण को सुबह खाली पेट पिने के बाद 1 घंटे तक कुछ खाना या पीना नहीं चाहिए। ध्यान रखे की पानी गुनगुना हो, ठन्डे पानी के साथ लेने पर वजन कम होने की जगह वजन बढ़ भी सकता है।

 

 

 

10. Protein युक्त आहार:

Weight Loss Tips

अपने आहार में Protein युक्त आहार का inclusion ज्यादा करे। इससे पेट जल्दी भर जाता हैं और भूक भी कम लगती है। Protein आहार लेने से शरीर में भूक बढ़ाने वाला hormone ghrelin का निर्माण कम होता हैं।

 

11. Fiber rich आहार:

Weight Loss Tips

सब्जिया और फल अधिक खाए। फलो और सब्जियों में अधिक fiber होता है तो जीतने ज्यादा हो सके उतने फल और सब्जिया अपनी diet में शामिल करे।

 

 

 

 

 

12. नींबू पानी पिएं:

Weight Loss Tips

नींबू पानी आपके Liver functioning को सुधारता है और ये आपकी कमर के आस पास इकट्ठा हुई चरबी को घटाने में मदद करता है। इसके अलाव, नींबू पानी आपके शरीर में चरबी को घटाने वाले एंजाइम को भी बढ़ाता है।

 

 

13. अदरक की चाय:

Weight Loss Tips

वैसे भारतीय व्यंजनों में अदरक का इस्तेमाल नियमित रुप से होता है तथा इसका मुख्य कारण है, इसके खाने से हमारे शरीर में पैदा होने वाली गर्मी।

अदरक, हमारे शरीर के तापमान को बढाता है और पेट की चरबी को कम करता है। आपके पेट पर चरबी कई कारणों से जमा हो सकती है लेकिन उसे इस एक विकल्प द्वारा बड़ी आसानी से हटाया जा सकता है। अदरक का सेवन शरीर में Cortisol के उत्पादन को घटाता है तथा आपके शरीर की ऊर्जा को control रखता है। अतः अगर आप सब्जी में अदरक नहीं ड़ालते तो चाय में ड़ाल कर पिएं।

 

 

 

तो दोस्तों आज मैंने आपको बताया Weight Loss Tips in Hindi in one month उम्मीद करता हूं कि आपको ये article पसंद आया होगा ओर आशा करता हूं कि आपको इससे अपने मोटापे को घटाने से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त हुई होगी। तो आप ये weight loss tips in hindi याद रखें। ऐसे और रोचक विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे article पढ़ते रहे।

Also Read:

 

Written by

Romi Sharma

I love to write on humhindi.inYou can Download Ganesha, Sai Baba, Lord Shiva & Other Indian God Images

One thought on “Weight Loss Tips in Hindi सिर्फ 1 महीने में कैसे कम करे अपना वजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.